Report ring desk
देहरादून। कर्नल अजय कोठियाल (सेनि) ने सोमवार को आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। कर्नल कोठियाल ने केदारनाथ आपदा पुनर्निर्माण में मुख्य भूमिका निभाई थी। हरिद्वार बाइपास रोड स्थित एक होटल में आयोजित समारोह को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वर्चुअल संबोधित किया।
सीएम केजरीवाल ने कहा कि उत्तराखंड को देश की आध्यात्मिक राजधानी बनाएंगे। उन्होंने कांग्रेस और भाजपा को भी निशाने पर लिया और कहा कि पिछले बीस साल में ये दोनों दल बदल बदल कर सत्ता सुख भोगते रहे और इन्होंने प्रदेश के लिए कुछ नहीं किया। भाजपा में नेतृत्व परिवर्तन को केजरीवाल ने तमाशा बताया।