Uttarakhand DIPR
Dhami

सीएम धामी ने नेपाल से लगी अंतरराष्ट्रीय सीमाओं का लिया जायजा,

खबर शेयर करें
अधिकारियों को दिए गहन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश

देहरादून। नेपाल में राजनीतिक घटनाक्रम के बीच उत्तराखंड सरकार अलर्ट मोड पर आ गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चंपावत, पिथौरागढ़ और ऊधम सिंह नगर जिलों के अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी)और राज्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।
सीएम धामी ने नेपाल से लगी अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की सुरक्षा स्थिति का विस्तार से जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि सीमावर्ती इलाकों में गहन चेकिंग अभियान चलाए जाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी असामाजिक तत्व की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाए। मुख्यमंत्री ने अफवाह और भडक़ाऊ सामग्री फैलाने वालों पर सख्ती से नकेल कसने, सोशल मीडिया की निगरानी करने और आवश्यकता पडऩे पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
उच्चस्तरीय बैठक में राज्य के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, प्रमुख सचिव (गृह), एडीजी लॉ एंड ऑर्डर, एडीजी इंटेलिजेंस, कुमाऊं कमिश्नर, पुलिस महानिरीक्षक (कुमाऊं रेंज) के अलावा चंपावत, पिथौरागढ़ और ऊधम सिंह नगर के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और एसएसबी अधिकारी शामिल हुए।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top