Uttarakhand DIPR
WhatsApp Image 2024 01 29 at 16.30.23 jpeg

सीएम धामी कुछ ही देर बाद कर सकते हैं प्रेस कांफ्रेंस, गरमाई राजनीति के बीच महत्वपूर्ण मानी जा रही है प्रेस कांफ्रेंस

खबर शेयर करें

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी थोड़ी देर में प्रेसकाफ्रेंस कर सकते हैं। अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर प्रदेश में इन दिनों जिस तरह से राजनीति गरमा गई है उसके मद्देनजर सीएम की इस प्रेसकांफ्रेंस को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर प्रदेश में लोग सडक़ों पर उतरे हैं। तीन साल पहले हुए चर्चित अंकिता हत्याकांड में वीआईपी का नाम सामने आने पर विपक्ष सहित तमाम सामाजिक संगठन सरकार से सीबीआई जांच कराने की मांग कर रहे हैं।

बीते कई दिनों से अभिनेत्री उर्मिला सनावर के सिलसिलेवार वीडियो ने सोशल मीडिया ही नहीं पूरे प्रदेश में राजनीतिक भूचाल ला दिया है। उर्मिला अपने वीडियो में जहां अंकिता भंडारी हत्याकांड की परतें खोलने का दावा कर रही है तो वहीं वीआईपी नामों को लेकर भी पार्टी के ही वरिष्ठ नेताओं पर आरोप लगा रही है। वायरल वीडियो से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता असहज हो रहे हैं। महिला की ओर से हर दिन सोशल मीडिया पर लाइव आकर पार्टी के बड़े नेताओं के नाम लेकर लगाए जा रहे आरोप टेलीफोन पर की जा रही बातचीत का रिकॉर्ड, संबंधित तस्वीरों से पार्टी की छवि खराब हो रही है।

प्रदेशभर से लोग सोशल मीडिया पर इन वीडियो में दिए जा रहे तथ्यों पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। पहले पार्टी के अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मामले पर अपना पक्ष रखते हुए कांग्रेस को दोषी ठहराया। इसके बाद प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम ने मीडिया के सामने अपनी पीड़ा बयां करते हुए कानूनी कार्रवाई की बात की है। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी की ओर से पूर्व विधायक सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर के खिलाफ डालनवाला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसमें दोनों आरोपियों पर जानबूझकर सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो जारी कर उनकी छवि खराब करने व दंगे फैलाने की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top