नई दिल्ली। आज देश भर में छठ पूजा का पर्व मनाया जा रहा है। राजधानी दिल्ïली में भी छठ पर्व का जोर-शोर से आयोजन किया जा रहा है। दिल्ली में इस बार 1300 से अधिक घाटों पर छठ पर्व मनाया जाएगा। दिल्ली के उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने पूजा से एक दिन पहले वासुदेव घाट का संयुक्त निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि समय पर श्रद्धालुओं को सभी व्यवस्थाएं दी जाएं और घाटों की साफ.-सफाई, लाइटिंग और ट्रैफिक की व्यवस्था मजबूत की जाए।

मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि इस साल दिल्ली में अब तक का सबसे बड़ा और भव्य छठ पूजा मनाया जा रहा है। हमारा लक्ष्य है कि दिल्ली के लोग स्वच्छ, सुरक्षित और सांस्कृतिक माहौल में छठी मइया की पूजा करें। उन्होंने कहा कि ये भाजपा की सरकार है। हम कहने वालों में से नहीं, हम करके दिखाते हैं। कपिल ने कहा कि कि सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली में पहली बार छठ पूजा मनाई जा रही है। इस पर यमुना किनारे पारंपरिक तरीके से छठ पूजा की अनुमति दी गई है।
इन रास्तों पर रहेगा जाम
27 अक्टूबर की दोपहर से 28 अक्टूबर की सुबह तक पूर्वी, मध्य, दक्षिण और पश्चिमी दिल्ली के कई इलाकों में ट्रैफिक प्रभावित रहेगा। मुख्य रूप से एमबी रोड, कालिंदी कुंज खादर रोड, आगरा कैनाल रोड, रोड नंबर-13, भजनपुरा, गांधी नगर और खजूरी खास क्षेत्रों में डायवर्जन लागू किया गया है। पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निजी वाहनों की बजाय दिल्ली मेट्रो या पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करें।







Leave a Comment