bjp

गैस के गुब्बारे फटने से अफरा तफरी, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष घायल

खबर शेयर करें

Report ring desk

देहरादून। भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत के स्वागत में निकाले जाने वाली रैली के दौरान हादसा हो गया। गैस के गुब्बारे फटने से शशांक रावत घायल हो गए। कोरोनेशन अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

दरअसल शशांक रावत के युवा मोर्चा के नए अध्यक्ष बनने पर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को स्वागत समारोह रखा था। इसी के तहत रैली भी आयोजित की गयी थी।

Hosting sale

भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रैली में पहुंचे थे। इसी बीच गैस का गुब्बारा फटने से घायल हो गए। हादसे के कारण रैली रद्द कर दी गई।

भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष शशांक रावत जैसे ही ओपन जीप में चढ़े तो उसी दौरान जीप पर बंधे गुब्बारों में आग लग गई और जीप में चढ़े सभी भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता और युवा मोर्चा के अध्यक्ष शशांक रावत आग की चपेट में आने से झुलस गए। आनन.फानन घायलों को अस्पताल में भेजा गया।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top