नैनीताल। उत्तराखण्ड में जमीन खरीदना आज से महंगा हो जाएगा। सरकार ने सभी जिलाधिकारियों को नए सर्किल रेट लागू करने के आदेश जारी कर दिए हैं। वित्त सचिव ने इसकी पुष्टि की है। कुछ जिलों में नए सर्किल रेट लागू करने के आदेश भी जारी किए गए हैं।
सूत्रों के मुताबिक प्रदेश के विभिन क्षेत्रों में जमीनों के वर्तमान सर्किल रेट में 8 से 22 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है। सर्किल रेट में वृद्धि करीब दो साल बाद हुई है। इससे पूर्व वर्ष 2023 में सर्किल रेट संशोधित किए गए थे। इस बार भी सर्किल रेट संशोधन का आधार वर्ष 2023 का फार्मला ही बनाया गया है। ऐसे क्षेत्र जो तेजी से विकसित हो रहे हैं, वहां सर्किल रेट में वृद्धि की गई है। इसके अलावा संतृप्त हो चुके कुछ क्षेत्रों में सर्किल रेट यथावत रखे गए हैं।


Leave a Comment