Report ring desk
देहरादून। एक बिल्डर लाइसेंसी पिस्तौल से सिर पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। प्राथमिक जांच में पता चला है कि रिश्तेदारों से संपत्ति विवाद के चलते उसने यह कदम उठाया है। घटना के वक्त वह घर पर अकेले थे। मूलरूप से उनका परिवार मुरादाबाद का रहने वाला है।
शनिवार शाम जाखन निवासी बिल्डर नितिन सिंह के घर पर गोली चलने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना पर पुलिस नितिन के घर पहुंची तो वह लहूलुहान हालत में बेड पर पड़े थे। उनकी मौत हो चुकी थी। नितिन ने जिस पिस्तौल से खुद को गोली मारी वह उनकी मां के नाम पर है। उनकी मां मुरादाबाद में रहती हैं।
नितिन मूलरूप से मुरादाबाद जिले के कांठ के रहने वाले थे। यहां दून विहार में पत्नी और बेटे के साथ रह रहे थे। बताया जाता है कि मुरादाबाद में किसी संपत्ति को लेकर रिश्तेदारों से उनका विवाद चल रहा था। चार दिन पहले वह परिवार के साथ कांठ गए थे। शुक्रवार को वह दून अकेले लौटे , शनिवार को घटना से पहले कुछ परिचितों से भी मिले थे।


Leave a Comment