Uttarakhand DIPR
WhatsApp Image 2024 09 07 at 13.19.09 jpeg

बहादुर बच्चा : 12 साल के देव कुमार ने तेंदुए के जबड़े बचाया छोटा भाई

रामनगर। 12 साल का देव कुमार तेंदुए के जबड़े से अपने आठ साल के भाई को बचा लाया। इसकी हिम्मत के आगे तेंदुए ने हार मान ली और जंगल को भाग गया। तेंदुए के हमले में घायल देव कुमार के भाई के पैर में चार टांके आए हैं और हाथों  में भी जख्म हैं।

जानकारी के अनुसार रामनगर के चोरपानी के सती कॉलोनी में बगीचे के किनारे मजदूरी करने वाला प्रदीप कुमार परिवार के साथ झोपड़ी बनाकर रहता है। बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे प्रदीप पत्नी के साथ बगीचे में घास काटने गया था जबकि झोपड़ी में छोटा बेटा मनीष ( 8) और बड़ा बेटा देव कुमार (12 ) थे।  देव ने बताया कि रात करीब 9 : 30 बजे ,जब उसका छोटा भाई घर के बाहर की लाइट जलाने के लिए निकला तो झोपड़ी के बाहर चारपाई के नीचे बंधे उनके पालतू कुत्ते पर तेंदुआ ने हमला कर मार दिया।

यह भी पढ़ें:  जागेश्वर धाम में शाम की आरती के बाद मंदिर में घुसने की कोशिश, मंदिर के गेट पर किया हंगामा

 

कुत्ते की आवाज सुनकर मनीष तेंदुए के चंगुल से बचाने के लिए उसे खोलने का प्रयास कर रहा था। तभी तेंदुए ने कुत्ते को छोड़कर उसके पैर में पंजे गड़ा दिए। मनीष के चिल्लाने की आवाज सुनकर देव बाहर आया।  उसने पास पड़े डंडे को उठाकर तेंदुए के सिर पर प्रहार कर दिया। इसके बाद तेंदुआ उसके भाई को छोड़कर बगीचे से होते हुए जंगल की ओर भाग गया।

तेंदुए के हमले में घायल मनीष के हाथ और पैरों में पंजे से गहरे घाव बन गए थे। वहीं तेंदुए के हमले में मनीष के कुत्ते की मौत हो गई है। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे रामनगर के सरकारी अस्पताल ले गए जहां मनीष के पैर में चार टांके आए। इलाज के बाद बच्चे को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वहीं घटना के बाद से आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

140820240458 1
Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top