Report ring desk
भीमताल। भीमताल झील में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को झील से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम लिए भेज दिया है। महिला की शिनाख्त 28 वर्षीय कविता देवी के रूप में हुई है। वह अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट की रहने वाली है।
बताया जाता है कि अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट स्थित दरमाड़ गांव निवासी कृपाल दत्त जोशी की पत्नी कविता घर में विवाद होने के बाद मंगलवार को कहीं चली गयी थी। गुरुवार सुबह भीमताल झील में लाश दिखाई दी। पुलिस ने लाश को बाहर निकालकर एक दिन पहले मिले आधार कार्ड से महिला की शिनाख्त की।
पुलिस ने महिला के परिजनों को सूचना दे दी है। लाश मिलने से एक दिन महिला का बैग मिला था जिसमें तीन आधार कार्ड मिले थे।