ऋषिकेश। खंडशिक्षा अधिकारी विकासखंड डोईवाला धनवीर बिष्ट को विजिलेंस ने रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। उसे नेपाली फार्म में किसी निजी विद्यालय की आरटीई के तहत मिलने वाली धनराशि के लिए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया।
आरटीई की धनराशि मंजूर करने के एवज में खंडशिक्षा अधिकारी द्वारा रिश्वत मांग की जा रही थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत विजिलेंस से की थी।
एक अप्रैल, बुधवार को सतर्कता सेक्टर देहरादून की ट्रैप टीम द्वारा अभियुक्त धनवीर सिंह बिष्ट पुत्र गिन्दू सिंह को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि वह गंगा वैली जूनियर हाईस्कूल, ऋषिकेश में शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत अध्ययनरत छात्रों की प्रतिपूर्ति के बिल के भुगतान के एवज में उक्त रिश्वत की मांग की थी।







Leave a Comment