Uttarakhand DIPR
death

काठगोदाम चौक पर तैनात एएसआई की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। काठगोदाम चौकी में तैनात वरिष्ठ उप निरीक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव आवासीय भवन के कमरे से बरामद हुआ। पुलिस ने दरवाजा तोडक़र शव बाहर निकला और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। मौत के कारणों की जांच की जा रही है।

थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि मूलरूप से अल्मोड़ा के अस्गोली और हाल में मुखानी निवासी एएसआई धाम सिंह बिष्ट (56) वर्ष 1999 में सिपाही पद पर भर्ती हुए थे। धाम सिंह मल्ला काठगोदाम चौकी पर बतौर एएसआई तैनात थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि रविवार शाम ड्यूटी करने के बाद वह चौकी के अंदर बने आवासीय भवन में आराम करने चले गए और रात तक बाहर नहीं आए। साथी कर्मियों ने दरवाजे से आवाज दी लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। कमरे का दरवाजा तोडक़र देखा तो धाम सिंह अंदर बेसुध पड़े थे। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। विसरा को सुरक्षित रखकर जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top