विमान के कार्गो होल्ड में मिली खतरे की चेतावनी
नई दिल्ली। दिल्ली से बेंगलुरु जा रहे एअर इंडिया के एक विमान को तकनीकी खराबी के कारण सोमवार रात आपात स्थिति में भोपाल के राजा भोज हवाई अड्डे पर उतारा गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। हवाई अड्डे के अधिकारी ने बताया कि विमान के कार्गो होल्ड में खतरे की चेतावनी मिलने के बाद उड़ान एआई 2487, ए320 नियो, वीटी-ईएक्सओ को भोपाल हवाई अड्डे की ओर मोड़ दिया गया। विमान में 172 यात्री सवार थे और यह विमान रात आठ बजे भोपाल में सुरक्षित उतर गया।
तीन नवंबर को दिल्ïली से बेंगलुरु जाने वाली उड़ान संख्या एआई2487 को एक संदिग्ध तकनीकी समस्या के कारण भोपाल डायवर्ट कर दिया गया। विमान भोपाल में सुरक्षित उतर गया। एयर इंडिया ने इस अप्रत्याशित स्थिति के कारण यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए कहा कि भोपाल में हमारी ग्राउंड टीम यात्रियों को तत्काल सहायता और सहयोग प्रदान कर रही है। यात्रियों को जल्द से जल्द उनके गंतव्य तक पहुँचाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने कहा मानक सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन करते हुए भारतीय समयानुसार रात सात बजकर 33 मिनट पर बजे पूर्ण आपात स्थिति घोषित कर दी गई। कुछ ही मिनटों बाद चालक दल ने पुष्टि की कि खतरा टल गया है और सभी विमान प्रणालियां सामान्य हैं। विमान में 172 यात्री सवार थे और यह विमान रात आठ बजे सुरक्षित उतर गया। सभी परिचालन अब सामान्य हैं। भोपाल हवाई अड्डे पर हवाई यातायात नियंत्रण, अग्निशमन सेवा और विमानन कंपनियों के कर्मियों ने विमान को सुरक्षित उतारने के लिए स्थिति को कुशलतापूर्वक नियंत्रित किया।







Leave a Comment