Uttarakhand DIPR
nishank and ajay bhatt e1625648479416

रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ की मोदी कैबिनेट से छुट्टी, अजय भट्ट होंगे शामिल

खबर शेयर करें

Report ring desk

नई दिल्ली। केंद्रीय कैबिनेट में आज शाम को बड़ा बदलाव होना है। मंत्रिमंडल में नए नामों के जुड़ने से पहले कुछ पुराने नामों को विदाई दी जा रही है, जिनमें केन्द्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ का नाम भी शामिल है। निशंक की कैबिनेट मंत्री से छुट्टी कर दी गई है। जबकि नैनीताल सांसद अजय भट्ट मंत्रीमंडल में शामिल होंगे। अजय भट्ट उत्तराखंड सरकार में मंत्री रह चुके हैं। भट्ट पूर्व में रानीखेत विधानसभा क्षेत्र से प्रतिनिधित्व करते रहे हैं। 2017 में वह कांग्रेस के करन मेहरा से चुनाव हार गए थे। इसके बाद 2019 में नैनीताल- उधमसिंह नगर सीट से वह लोकसभा चुनाव जीत गए। अजय भट्ट भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रहने के अलावा नेता प्रतिपक्ष भी रह चुके हैं।

निशंक अलावा श्रम व रोजगार मंत्री संतोष गंगवार, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री देबोश्री चौधरी, रसायन व उर्बरक मंत्री सदानंद गौड़ा की भी कैबिनेट से छुट्टी हो गई है। इससे पूर्व थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बनाया जा चुका है।

Hosting sale
Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top