नई दिल्ली। पिथौरागढ़ से दिल्ïली हवाई यात्रा करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर दोनों शहरों के बीच हवाई यात्रा का किराया कम कर दिया गया है। हवाई मार्ग से सफर करने वाले यात्रियों के लिए प्रति सीट में 2447 रुपए कम कर दिए गए हैं।
दिल्ïली से पिथौरागढ़ और पिथौरागढ़ से दिल्ली के लिए एलायंस एयर प्राइवेट लिमिटड की तरफ से यह सेवा संचालित की जाती है। अभी दिल्ली से पिथौरागढ़ जाने का प्रति पैसेंजर किराया 6999 रुपए है और पिथौरागढ़ से दिल्ली आने का किराया 7447 रुपए प्रति पैसेंजर है। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई हाई पावर कमेटी की बैठक में पिथौरागढ़ से दिल्ली हवाई यात्रा का प्रति पैसेंजर किराया अब 5 हजार रुपए निर्धारित किया गया है। इसका विधिवत आदेश भी जारी किया गया है।
क्षेत्र के लोगों ने इस हवाई रूट पर किराया ज्यादा होने की शिकायतें की थी। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को इस रूट के किराया का आंकलन कर उसे निर्धारित करने के निर्देश दिए थे।


