Uttarakhand DIPR
Murder

युवती की गला काटकर निर्मम हत्या, इलाके में हडक़ंप

खबर शेयर करें

देहरादून। देहरादून में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक युवती 23 साल की युवती की गर्दन काटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना नगर कोतवाली क्षेत्र में हुई है।cr

मिली जानकारी के मुताबिक देहरादून के नगर कोतवाली क्षेत्र में मच्छी बाजार इलाके में एक 23 साल की युवती की निर्मम हत्या कर दी। हत्या आरोपी ने युवती की गर्दन काटकर इस वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि 23 वर्षीय युवती घर से निकली थी। बाहर एक युवक ने बातचीत के दौरान उस पर हमला कर दिया। इस जघन्य हत्याकांड के बाद इलाके में हडक़ंप मचा है तो लोगों में भारी आक्रोश है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक ने युवती पर चापड़ से हमला किया। युवती का गला इतनी बुरी तरह कट गया कि वो नीचे गिर गइ। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम और पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के विरोध में इलाके के बाजार की सभी दुकानें बंद हो गई हैं।

पुलिस ने बताया कि कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत मच्छी बाजार के अंदर दूल्हा मार्केट के पास गली में एक युवक द्वारा एक युवती को धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल किया गया। युवती को उपचार हेतु तत्काल दून चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा युवती को मृत घोषित कर दिया गया।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top