Uttarakhand DIPR
guldar 1

लकड़ी लेने गई महिला पर पर झपटे दो गुलदार , लोगों के शोर मचाने से बची जान

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले के ताकुला विकासखंड के ग्राम भैसोड़ी की में घर के पास लकड़ी लेने गई महिला पर दो गुलदारों ने अचानक हमला कर दिया। महिला ने हिम्मत दिखाई और वह गुलदार से भिड़ गइ। महिला का शोर सुनकर गांव के लोग दौड़े आए और शोर शराबा करने पर गुलदार महिला को छोडक़र भाग गए। इस घटना के बाद लोगों में वन विभाग के प्रति आक्रोश जाहिर किया है। लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों को गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के मुतातिबक भैंसोडी निवासी प्रेमा पाण्डेय पत्नी मनीष पाण्डेय गांव के ही अजय कुमार के साथ अपने घर के समीप लकड़ी लेने गई थी। इसी दौरान झाडिय़ों में छुपे दो गुलदारों ने उस पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से महिला गिर पड़ी और दोनों गुलदारों से संघर्ष करते हुए वह घायल हो गई। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और शोर मचाया। ग्रामीणों को आता देख दोनों गुलदार जंगल की ओर भाग गए। हमले में महिला के शरीर पर गुलदार के नाखूनों के गहरे निशान हो गए। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से गुलदारों की आवाजाही गांव के आसपास देखी जा रही थी, लेकिन कई बार शिकायत करने के बावजूद वन विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए गया। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की जा रही ह। ग्रामीणों ने क्षेत्र में तत्काल पिंजरा लगाने, नियमित गश्त और स्थायी समाधान की मांग की है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top