Uttarakhand DIPR
Basot

पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आया ग्रामीण, गंभीर रूप से घायल

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा(भिकियासैंण)। भिकियासैंण-बासोट मोटर मार्ग पर अचानक पहाड़ी से गिरे पत्थरों ने एक ग्रामीण की जान आफत मेंं डाल दी। इस हादसे में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।

उत्तराखंड में हो रही लगातार बारिश अब स्थानीय लोगों के लिए मुसीबत बनने लगी है। मंगलवार की शाम को भिकियासैंण-बासोट मोटर मार्ग पर एक बड़ी दुर्घटना हो गई जब अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे और पीपल गांव निवासी फकीर सिंह उनकी चपेट में आ गए। फकीर सिंह देर शाम भिकियासैंण बाजार से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह बाजार से लगभग डेढ़ किलोमीटर आगे पहुंचे ही थे कि अचानक पहाड़ी से बड़े बड़े पत्थर गिरने लगे और फकीर सिंह इन पत्थरों की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके साथ मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिकियासैंण पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top