Report ring desk
किच्छा। रविवार सुबह किच्छा के पास बड़ा हादसा हो गया। श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली पलटने से आठ लोगों की मौत हो गई। हालांकि प्रशासन ने पांच लोगों की मौत होने की पुष्टि की है। हादसे में 37 लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों का उपचार किया जा रहा है।
ऊधम सिंह नगर जिले के शक्ति फार्म क्षेत्र के बसगर गांव निवासी करीब 45 से 50 श्रद्धालु बॉर्डर स्थित यूपी क्षेत्र में आने वाले उत्तम नगर स्थित गुरुद्वारे में मत्था टेकने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि उत्तम नगर गुरुद्वारे में हर रविवार को गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ और लंगर का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।
सिरसा चौकी, बरेली जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र में आती है। चौकी के समीप ट्रैक्टर ट्रॉली पहुंचने के बाद पीछे से आ रहे ट्रक ने जोर से टक्कर मार दी। जिससे ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई।


Leave a Comment