पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय के नजदीक जीबी गांव में घर के आंगन में खेल रहे एक 10 वर्षीय बच्चे ने गुलदार ने अचानक हमला कर उसे उठा ले गया। अचानक हुए इस हमले से परिवार और आसपास के ग्रामीणों में दहशत फैल गई। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर गांव के युवक मौके पर पहुंचे और उन्होंने जोर-जोर से शोर मचाना शुरू किया। ग्रामीणों के शोर की आवाज सुनकर गुलदार घबरा गया और बच्चे को छोडक़र जंगल की ओर भाग गया। बच्चे का परिवार मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है। प्रकाश सातसीलिंग प्राइमरी स्कूल में कक्षा तीन का छात्र बताया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक जीबी गांव में दस वर्षीय प्रकाश बिष्ट पुत्र मान सिंह घर के आंगन में खेल रहा था। तभी अचानक गुलदार ने उस पर हमला कर उसे जंगल की ओर भाग गया। आसपास के लोगों द्वारा शोर मचाने पर गुलदार बच्चे गंभीर रूप से घायल कर छोडक़र भाग गया। ग्रामीणों ने तत्काल घायल बच्चे को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। जिला अस्पताल में तैनात इमरजेंसी चिकित्सक डॉ. अमन आलम ने बताया कि बच्चे के सिर, चेहरे और मुंह के आसपास गहरे घाव हैं। फिलहाल बच्चे की हालत स्थिर है और डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है।







Leave a Comment