लोगों ने की तेज रफ्तार वाहनों पर रोक लगाने की मांग
लालकुआं/ हल्द्वानी। कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत बबूर गुमटी स्थित इडियन ऑल डिपो के पास नैनीताल-बरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक तेंदुए की मौत हो गई। सूचना मिलने के बावजूद वन विभाग की कार्रवाई में हुई देरी से लोगों में भारी नाराजगी दिखी। घटना तराई केन्द्रीय वन प्रभाग की हल्द्वानी रेंज की बताई जा रही है। इस घटना पर लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों पर रोक लगाने की मांग की है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय गोला रेंज की टीम उसी मार्ग से गुजर रही थी, तभी सडक़ किनारे तेंदुआ मृत अवस्था में पड़ा था। ग्रामीणों का आरोप है कि उनके अनुरोध के बावजूद गोला रेंज के कर्मियों ने इसे हल्द्वानी रेंज की घटना बता कर पल्ला झाडऩे की कोशिश की। लोगों के बढ़ते आक्रोश के बाद ही गौला रेंज के कर्मियों ने हल्द्वानी रेंज को घटना की जानकारी दी। लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों पर रोक लगाने के साथ ही वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि पूर्व में भी वन विभाग को यहां तेदूंए रहने की सूचना दी जा चुकी है। उसके वाबजूद वन विभाग ने कोई कार्यवाई नहीं की।
कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख कमल भडारी ने आरोप है लगाया कि वन्यजीवों से जुड़े मामलों में विभागीय कर्मियों की उदासीनता कोई नई बात नहीं है। मौके पर समय पर न पहुंचना और संवेदनशील मामलों में ढिलाई बरतना विभाग की गंभीर लापरवाही को दर्शाता है।







Leave a Comment