Uttarakhand DIPR
Guldar 1

टिहरी के नौघर गांव में गुलदार ने महिला को किया घायल

खबर शेयर करें

टिहरी। प्रतापनगर ब्लॉक के लम्बगांव इलाके के नौघर गांव में खेत में काम कर रही महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है। जानकारी के मुताबिक नौघर गांव की 42 वर्षीय संगीता देवी अपने घर के पास खेतों में काम कर रही थीं। तभी झाडिय़ों में घात लगाकर बैठे गुलदार ने उन पर झपट्टा मार दिया। गुलदार के हमले से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। संगीता देवी के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह गुलदार को खदेड़ कर महिला की जान बचाई।

गंभीर रूप से घायल महिला को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लम्बगांव ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। फिलहाल महिला खतरे से बाहर है। महिला के सिर और चेहरे पर गहरे नाखूनों के निशान हैं।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top