Uttarakhand DIPR
crime

दिल्ली से भीमताल शादी में जा रहे युवक को जहरखुरानी गिरोह ने लूटा

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। दिल्ली से भीमताल शादी में जा रहे युवक को जहरखुरानों ने अपना शिकार बना लिया। लुटेरों ने उसके फोन से एक लाख की ट्रांजेक्शन भी कर ली। लुटेरे युवक का मोबाइल और पर्स भी लूट ले गए। हल्द्वानी पहुंचने पर काठगोदाम डिपो की बस का स्टाफ उसे शीशमहल में उतार कर चलता बना। पीडि़त का कुसुमखेड़ा स्थित निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ गणाई गंगोली निवासी पंकज पांडे दिल्ïली में डिजिटल मार्केटिंग का काम करता है। सोमवार की रात वह दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए आनंद बिहार से रोडवेज बस में बैठा। यात्रा के दौरान रास्ते में अज्ञात लोगों ने उसे नशीला पदार्थ सुंघा दिया। बेहोशी के बाद पंकज का पर्स, एटीएम, मोबाइल फोन और नकदी चुरा ली। लुटेरों ने उसके फोन से ऑनलाइन एक लाख रुपये भी उड़ा लिए। सुबह हल्द्वानी पहुंचने पर रोडवेज बस द्वारा युवक को शीशमहल के पास उतार दिया गया। सुबह जब टहलने निकले लोगों ने सडक़ किनारे पड़े घायल युवक को देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top