हल्द्वानी। खेत में काम कर रहे किसान पर जंगली मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। हमले भीम सिंह रावत घायल हो गए। इलाज के लिए उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। जिससे की मृतक के घर में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार ज्योलीकोट समीपवर्ती ग्राम चोपड़ा निवासी भीम सिंह रावत (55 )पुत्र धन सिंह रावत रविवार को अपने खेतों में काम कर रहे थे। इसी दौरान जंगली मधुमक्खियां ने उन पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों ने भीम सिंह को बुरी तरह काट दिया। परिजन और ग्रामीण भीम सिंह को इलाज के लिए बेस अस्पताल हल्द्वानी लेकर पहुंचे। जहा गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सुशीला तिवारी रेफर कर दिया गया।
सुशीला तिवारी में इलाज के दौरान देर रात भीम सिंह रावत ने दम तोड़ दिया। सोमवार को शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। भीम सिंह के परिवार में पत्नी, चार बेटिया और एक बेटा है।


Leave a Comment