लालकुआं, हल्द्वानी। लालकुआ रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हडक़ंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बिंदुखत्ता निवासी के रूप में हुई।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार शाम लालकुआं रेलवे स्टेशन के किनारे एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हल्द्वानी स्थित डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान बिंदुखत्ता क्षेत्र निवासी 43 वर्षीय सोहन गिरी गोस्वामी के रूप में हुई है। वह पेशे से स्कूल बस चालक थे। उनका शव रेलवे स्टेशन के किनारे मिलने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि प्रारंभिक जांच में किसी स्पष्ट कारण का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया है।







Leave a Comment