Uttarakhand DIPR
accident 2

घर लौट रहे किसान को टैक्टर ट्राली ने रौंदा, मौत

खबर शेयर करें

Report ring desk
रामनगरं। रामनगर में बाइक सवार किसान को टैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। हादसे में किसान की मौके पर ही मौत हो गई। टैक्टर चालक को पकड़ने के लिए लोगों ने पीछा किया तो चालक पक्ष के लोगों ने फायर झोंक दिया। इससे मौके पर भगदड़ मच गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गए।

वीरपुर छोनपुरी गांव निवासी वीर सिंह (50) पुत्र राम सिंह खेती-किसानी करते थे। सोमवार रात काशीपुर के प्रतापपुर गांव से वह बाइक से घर लौट रहे थे। घर से सौ मीटर दूर वह सामने से आ रही टैक्टर ट्राली की चपेट में आ गये। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक टैक्टर को राजपुर गांव की ओर भगा ले गया।

राजपुरा गांव में वाहन छोड़कर फरार हो गया। गुस्साए लोगों ने टैक्टर को घेर लिया। टैक्टर चालक पक्ष के लोग और ग्रामीण आमने सामने आ गये। इस दौरान चालक पक्ष के लोगों की ओर से फायरिंग भी की गई। इससे मौके पर भगदड़ मच गई। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी फरार हो गये। हालांकि पुलिस फायरिंग की घटना से इनकार कर रही है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top