Uttarakhand DIPR
tiger e1621224260906

तेंदुए ने युवक को मारा, क्षत विक्षत शव मिला

खबर शेयर करें

Report ring desk

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में एक युवक को तेंदुए ने मार डाला। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। बताया जाता है कि युवक मनोरोगी था। घटना पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय से सटे गांव गणकोट के सुकौली की है। पपदेव, बड़ौली, पौण और बजेटी क्षेत्र के लोगों ने वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की है।

मणेगांव निवासी 25 वर्षीय बब्बू धामी,मनोरोगी था। कुछ समय से वह सुकौली में खुले में सो जाता था। सोमवार रात तेंदुए ने उसे मार दिया। मंगलवार सुबह घूमने निकले लोगों ने उसका क्षत-विक्षत शव देखा। इसकी सूचना गणकोट के प्रधान नीरज कुमार ने पुलिस को को दी। बताया जाता है कि युवक के सिर और गर्दन पर तेंदुए के दांतों के निशान थे। तेंदुए ने युवक का एक पैर और पेट से नीचे का हिस्सा खा लिया था। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने युवक के शव को परिजनों को सौंप दिया।

Hosting sale
Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top