Uttarakhand DIPR
ravi yadav

सड़क हादसे में पूर्व छात्र नेता की मौत

खबर शेयर करें

Report ring desk
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज के छात्रसंघ के पूर्व सचिव रवि यादव की सड़क हादसे में मौत हो गई।
पर्वतीय मोहल्ला निवासी 30 वर्षीय रवि यादव बुधवार की रात बरेली रोड पर बाइक से जा रहे थे। मार्बल की दुकान के सामने तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी।

छात्र नेता को नैनीताल रोड एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना था कि रवि हेलमेट नहीं पहने थे। वह तीन भाइयों में सबसे बड़े थे।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top