Uttarakhand DIPR
Crime

महिला मित्र के साथ होटल में रुके युवक की संदिग्ध मौत से मचा हडक़ंप

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। अपनी महिला मित्र के साथ होटल में रुके एक 32 वर्षीय युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत के बाद हडक़ंप मच गया। युवक टनकपुर रोड का रहने वाला बताया जा रहा है और ट्रांसपोर्ट नगर में डेंटिंग-पेंटिंग का काम करता था। युवक अपनी महिला मित्र के साथ होटल में रुका हुआ था। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की है।

जानकारी के मुताबिक दोनों ने होटल में बीयर का सेवन किया था और युवक द्वारा सेक्सवर्धक दवाइयां लेने की बात भी सामने आई है। हालांकि मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। युवक की मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

पुलिस के मुताबिक महिला मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली है और युवक की पुरानी परिचित है। दोनों शादीशुदा थे। युवक के तीन और महिला के दो बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों के मेल-जोल को लेकर युवक के परिवार में भी विवाद चल रहा था।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top