देहरादून। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू के अंडरग्राउंड होने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। उनकी तलाश के लिए अब नेपाल सीमा तक चौकसी बरतने की चर्चा है। कुमाऊं क्षेत्र के चम्पावत और ऊधमसिंह नगर जिलों की सीमा नेपाल से लगती है जिसके चलते साहू के नेपाल भागने की आशंका जताई जा रही है।
गिरधारी लाल साहू पर देहरादून के कैंट थाने में उनकी पत्नी व मंत्री रेखा आर्या के साथ मारपीट, धोखाधड़ी और उत्पीडऩ का गंभीर मामला दर्ज किया गया है। इस मामले के सामने आने के बाद से ही साहू भूमिगत बताए जा रहे हैं। हालांकि उनके नेपाल पहुंचने या सीमा पार करने की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह मुस्तैद हैं।
आईजी कुमाऊं निवेदिता कुकरेती ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल नेपाल भागने को लेकर कोई आधिकारिक इनपुट नहीं मिला है, लेकिन सीमावर्ती जिलों में संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है ताकि कानून व्यवस्था से जुड़ा कोई भी व्यक्ति बच न सके।







Leave a Comment