नई दिल्ली। देश के कई शहरों में आज 21 अक्टूबर से पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतों में फेरबदल हुआ है। नोएडा में पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, दूसरी ओर सीएनजी इस्तेमाल करने वालों को भी झटका लगा है। देश के 9 शहरों में सीएनजी की कीमत 50 पैसे से लेकर 2 रुपये प्रति किलो तक बढ़ गई है। चेन्नई, मथुरा और मेरठ में सीएनजी के दाम में सबसे ज्यादा 2 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
नोएडा में भी आज पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम बढ़ाए गए हैं। पेट्रोल 16 पैसे महंगा होकर 102.12 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है, जबकि डीजल की कीमत में 12 पैसे की बढ़ोतरी हुई और यह 95.56 रुपये प्रति लीटर हो गया। नोएडा और दिल्ली में पेट्रोल की कीमत बराबर यानी 102.12 रुपये प्रति लीटर है। हालांकि, नोएडा में डीजल दिल्ली के मुकाबले 36 पैसे महंगा है। वहीं, गुरुग्राम में पेट्रोल 102.97 रुपये और डीजल 95.64 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा, यानी दिल्ली-एनसीआर में भी ईंधन की कीमतें एक जैसी नहीं हैं।







Leave a Comment