लालकुआं। लालकुआं कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार देर रात 14 वर्षीय किशोरी का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजन उसे आनन-फानन में सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रील बनाने और देर तक मोबाइल चलाने को लेकर किशोरी के बड़े भाई ने उसे डांटा था। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि किशोरी आठवीं कक्षा की छात्रा थी और सोशल मीडिया पर रील बनाती थी। मंगलवार रात भी वह काफी देर तक मोबाइल चलाने में व्यस्त थी। इस पर उसके बड़े भाई ने उसे टोका और डांट लगाई। इसके कुछ देर बाद परिजनों ने किशोरी को कमरे में फंदे से लटका देखा।
परिजन तत्काल उसे फंदे से उतारकर एसटीएच ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।







Leave a Comment