नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने फिर से हिरासत में ले लिया है। दोनों अपने साथियों के साथ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने पहुंचे थे। यहां से दिल्ली पुलिस की टीम ने उन्हें डिटेन कर लिया।
अपनी हिरासत का वीडियो सौरव दास ने खुद सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो में सौरव दास अपने साथियों के साथ ‘इंकलाब जिंदाबाद’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाते नजर आ रहे हैं। सीजेपी के दोनों नेताओं के साथ प्रदर्शन कर रहे युवा इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगते भी नजर आ रहे हैं।







Leave a Comment