suside

मेला मैदान की रेलिंग में लटके मिले दो विद्यार्थियों के शव, गांव में फैली सनसनी

खबर शेयर करें

चमोली। चमोली जिले के विकासखण्ड नंदानगर स्थित रामणी गांव में मंगलवार सुबह दो विद्यार्थियों के शव संदिग्धावस्था में लटके मिलने से सनसनी फैल गई। मृतकों में एक छात्र और एक छात्रा शामिल हैं। दोनों के शव गांव के मेला मैदान मंच की रेलिंग पर फांसी के फंदे से लटके मिले। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह उठते ही उन्हें मेला मैदान के पास लोगों की आवाजाही दिखी। मौके पर पहुंचने पर मंच की रेलिंग से दोनों शव लटके हुए पाए गए।

घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हडक़ंप मच गया। मृतकों की पहचान गांव के ही रहने वाले सुनील और रिया के रूप में हुई है। सुनील कक्षा 12 का छात्र था। वहीं रिया कक्षा 11 में पढ़ती थी। दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं साथ में स्कूल आते-जाते थे।

ग्राम प्रधान कुंवर लाल ने घटना की जानकारी नंदानगर थाना पुलिस को दी। सूचना पाते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस हर संभावित पहलू से मामले की विस्तृत जांच कर रही है। गांव में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top