WhatsApp Image 2026 09 04 at 11.24.33

दिनदहाड़े घर में घुसकर कारोबारी की पत्नी की हत्या, लूट की आशंका

खबर शेयर करें

देहरादून। रायपुर थाना क्षेत्र की एमडीडीए कॉलोनी में बृहस्पतिवार को दिनदहाड़े घर में घुसकर 70 वर्षीय महिला की हत्या कर दी गई। घटना के समय महिला घर में अकेली थीं। उनके हाथ से सोने का कंगन गायब मिला है। ऐसे में परिजनों ने लूट के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई है। महिला के चेहरे पर खरोंच के निशान भी मिले हैं।

पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान रेखा बंसल (70) के रूप में हुई है। उनके पति दिनेश बंसल की डिस्पेंसरी रोड पर किताबों की दुकान है। बताया गया कि घटना के समय रेखा घर में अकेली थीं, जबकि उनके पति दुकान पर गए हुए थे। घटना करीब सवा चार बजे की बताई जा रही है। शाम को परिजनों को घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल समेत रायपुर और डालनवाला थाना पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाने के साथ घटनास्थल की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी की।

बेटे की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही घटना के समय क्षेत्र में मौजूद लोगों से पूछताछ कर हत्यारे तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top