Uttarakhand DIPR
fire

शराब पीने से मना किया तो मां को गोली मारी

खबर शेयर करें

ऋषिकेश। शराब पीने से मना करने पर एक युवक ने अपनी मां को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर इलाके में सनसनी मच गई। घायल मां को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। घटना रविवार रात करीब सवा नौ बजे की है।
जानकारी के अनुसार आम बाग विस्थापित कालोनी ऋषिकेश में सुमित गौड़ (32) अपनी मां उषा देवी के साथ रहता है।

बताते हैं कि वह लंबे समय शराब का आदी है। शराब पीने से मना करने पर वह मां के साथ अक्सर लड़ाई झगड़ा करता रहता है।

रविवार रात घर पर शराब पीकर आने पर मां ने टोका तो वह गुस्से में आ गया और तमंचे से मां को गोली मार दी।

गोली की आवाज सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

आईडीपीएल चौकी प्रभारी विवेक कुमार राठी ने बताया कि उषा देवी के सिर पर गोली लगी है। उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है।

आरोपी सुमित गौड़ मौके से भाग गया था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। बताया कि सुमित अविवाहित है। वह लंबे समय से शराब का आदी है।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top