Uttarakhand DIPR
WhatsApp Image 2026 07 06 at 15.05.07

घर से सामान खरीदने के लिए निकला था प्रियांशु, गौला में मिला शव

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र स्थित गौला पुल से नदी में छलांग लगाने वाले 17 वर्षीय किशोर प्रियांशु बिष्ट का शव सोमवार सुबह एसडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया। रविवार शाम हुई इस घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। इस बीच, घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, मोतीनगर निवासी प्रियांशु बिष्ट रविवार शाम करीब पांच बजे घर से ड्राइंग का सामान खरीदने की बात कहकर निकला था। परिजनों के अनुसार, घर में किसी प्रकार का विवाद या तनाव नहीं था। कुछ समय बाद सूचना मिली कि उसने गौला पुल से नदी में छलांग लगा दी। उसने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है।

सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक स्तर पर नदी में उतरकर किशोर की तलाश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद एसडीआरएफ ने देर रात तक सर्च अभियान चलाया। हालांकि अंधेरा और नदी की गहराई के कारण अभियान अस्थायी रूप से रोकना पड़ा।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top