हलद्वानी। लालकुआं के टांडा रेंज के पहाड़ी खत्ता इलाके में जंगली हाथी ने दो लोगों की जान ले ली। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
बताया जा रहा है कि दोनों मृतक जंगल क्षेत्र में किसी काम से गए हुए थे, तभी अचानक जंगली हाथी से उनका सामना हो गया। गुस्साए हाथी ने दोनों पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग, पुलिस और राजस्व टीम तत्काल मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी गई है। हाथी की मूवमेंट पर भी नजर रखी जा रही है।
एसडीएम लालकुआं रेखा कोहली ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि राहत और बचाव कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों को नियमानुसार मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही आसपास के गांवों और जंगल से सटे क्षेत्रों में वन विभाग की टीम को गश्त बढ़ाने के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी और अप्रिय घटना को रोका जा सके। स्थानीय लोगों में इस घटना के बाद डर का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से इलाके में निगरानी बढ़ाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।







Leave a Comment