देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड में सीबीआई ने केस दर्ज कर जांच के लिए एक टीम देहरादून भेज दी है। सीबीआई की विशेष टीम ने राज्य पुलिस से केस से जुड़े तमाम दस्तावेज और साक्ष्य अपने कब्जे में ले लिए हैं। सीबीआई का मुख्य फोकस पुलिस की अब तक की जांच में मिले तथ्य और कथित वीआईपी की पहचान व भूमिका की जांच करने पर होगा। अंकिता भंडारी हत्याकांड में अदालत पुलकित आर्य सहित उसके दो साथियों को पहले ही उम्रकैद की सजा सुना चुकी है। अब सीबीआई वीआईपी एंगल की जांच करेगी।
मालूम हो कि 18 सितंबर 2022 को वनंतरा रिजॉर्ट में जॉब करने वाली अंकिता भंडारी पर पुलकित सहित दो साथियों ने एक कथित वीआईपी को एक्सट्रा सर्विस देने दबाव बनाया। इनकार करने पर उन्होंने अंकिता की हत्या कर शव चीला नहर में ठिकाने लगा दिया था।
बीते दिनों अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने सोशल मीडिया में कुछ वीडियो और ऑडियो वायरल कर अंकिता हत्याकांड में वीआईपी को लेकर सनसनी फैला दी थी। उसके बाद पूरे राज्य में भाजपा के खिलाफ आंदोलन शुरू हो गए थे। इससे सरकार असहज हो गई थी। अंकिता के माता-पिता की मांग को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते 9 जनवरी को हत्याकांड की सीबीआई जांच की संस्तुति भेजी थी।
कल दिल्ली सीबीआई की एससी-2 यूनिट ने अंकिता हत्याकांड में केस दर्ज कर लिया है। अंकिता भंडारी हत्याकांड में केस दर्ज करने के तुरंत बाद सीबीआई की एक टीम देहरादून पहुंच चुकी है। सीबीआई की विशेष टीम ने राज्य पुलिस से केस से जुड़े तमाम दस्तावेज और साक्ष्य अपने कब्जे में ले लिए हैं। अंकिता भंडारी हत्याकांड में अदालत पुलकित आर्य सहित उसके दो साथियों को पहले ही उम्रकैद की सजा सुना चुकी है। अब सीबीआई वीआईपी एंगल की जांच करेगी।







Leave a Comment