बारामती। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख और महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार के अंतिम संस्कार की तैयारियां बारामती के विद्या प्रतिष्ठान ग्राउंड में चल रही हैं। जनरल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट (प्रोटोकॉल) ने बताया कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी के अध्यक्ष अजित पवार का अंतिम संस्कार आज सुबह 11 बजे बारामती में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का पार्थिव शरीर उनके काटेवाड़ी स्थित आवास पर लाया गया ह,ए जहां अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही हैं। परिवार के सदस्य, समर्थक और राजनीतिक नेता दिग्गज नेता को श्रद्धांजलि देने के लिए एकत्रित हो रहे हैं। पवार के पार्थिव शरीर को बुधवार शाम को पुणे जिले के विद्या प्रतिष्ठान कैंपस में लाया गया, जहां हजारों पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए एकत्रित हुए।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शव को सुबह 9 बजे तक काटेवाड़ी आवास पर रखा जाएगा। इसके बाद इसे एम्बुलेंस से जीडी माडगुलकर ऑडिटोरियम ले जाया जाएगा। वहां से अंतिम यात्रा सुबह 9 बजे शुरू होगी और विद्या प्रतिष्ठान मैदान की ओर बढ़ेगी, जहां राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।







Leave a Comment