Uttarakhand DIPR
Bus accident

भिकियासैंण में बस दुर्घटना, 7 यात्रियों की मौत, 12 घायल

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण तहसील क्षेत्र के अंतर्गत विनायक के पास एक बस के गहरी खाई में गिरने खबर मिली है। बताया जा रहा है कि बस रामनगर की ओर जा रही थी। बस दुर्घटना में कई यात्रियों के मरने की आशंका जताई जा रही है। अब तक मिली सूचना के आधार पर अब तक 7 शवों को निकाला जा चुका है। बताया जा रहा है कि बस में 19 यात्री सवार थे।

bus acci

मिली जानकारी के अनुसार भिकियासैंण के विनायक मार्ग के पास रामनगर को जा रही केएमओ की बस संख्या यूके07पीए 2025 अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 8 बजे यह दुर्घटना हुई है। दुर्घटनाग्रस्त बस द्वाराहाट-भिकियासैण- बासोट होते हुए रामनगर की ओर जा रही थी।  हादसे में 7 यात्रियों की मौत की खबर सामने आई है। जबकि 12 लोग घायल हो गए जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही कई यात्रियों की मौत हो गई। बस में 19 यात्री सवार थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन व राहत-बचाव दल मौके के लिए रवाना हो गए हैं। स्थानीय लोग भी राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। पुलिस टीम का रेस्क्यू अभियान जारी है। फिलहाल घायलों को खाई से निकालने और उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रशासन द्वारा हादसे की विस्तृत जानकारी और मृतकों की पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिवारों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को सख्त निर्देश दिए कि घायलों को तत्काल और उचित चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

बस हादसे में मृतक

बस हादसे में जमोली निवासी गोविंद बल्लभ (80 वर्ष) उनकी पत्नी पार्वती देवी (75 वर्ष), सूबेदार नंदन सिंह अधिकारी (65 वर्ष), तारा देवी (50 वर्ष), बालीय गणेश (25 वर्ष), उमेश (25 वर्ष) और एक अज्ञात युवक जिसकी पहचान अभी नहीं हो पाई है।

घायलों की सूची

नंदा बल्लभ (50 वर्ष) निवासी नौबाड़ा, राकेश कुमार (40 वर्ष), निवासी नौबाड़ा, नंदी देवी (40 वर्ष) निवासी सिंगोली, हंसी सती (36 वर्ष)निवासी सिंगोली, मोहित सती (16 वर्ष)निवासी नौघर, बुद्धि बल्लभ (58 वर्ष) निवासी अमोली, हरीचंद्र (62 वर्ष) निवासी पाली, भूपेंद्र सिंह (64 वर्ष), निवासी जमोली, जितेंद्र रेखाड़ी (37 वर्ष) निवासी विनायक, बस चालक नवीन चंद्र (55 वर्ष), हिमांशु पालीवाल (17 वर्ष) और प्रकाश चंद (43 वर्ष) निवासी चचरौटी शामिल हैं।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top