रुद्रप्रयाग। उत्तराखण्ड के पर्वतीय इलाकों में तेंदुए के हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे। आए दिन लोग तेंदुओं के शिकार बन रहे हैं। हर रोज कहीं न कहीं तेंदुओं के हमले से लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। अब ताजा मामला रुद्रप्रयाग के ग्राम पंचायत जौंदला का है जहां एक किसान ने तेंदुए ने हमला करके उसे मौत के घाट उतार दिया। किसान अपनी गौशाला गया था तभी तेंदुए ने हमला कर उसकी जान ले ली। गौशाला से करीब 200 मीटर की दूरी पर उसका क्षत विक्ष शव बरामद हुआ।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत जौंदला के मल्ïली तोक निवासी मनवर सिंह (54) सुबह 5 बजे मनवर सिंह रोज की तरह अपनी गौशाला गए थे। जब काफी देर तक वे वापस नहीं लौटे तो घर के लोगों को चिंता हुई और उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर उनकी खोजबीन शुरू की। तलाशी के दौरान गौशाला के पास खून के निशान मिले, जिससे लोगों को शक हुआ कि कोई अनहोनी हो चुकी है। गौशाला से करीब 200 मीटर की दूरी पर मनवर सिंह का क्षत विक्षत शव मिला। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। मानवर किसी तरह कृषि कार्य करके परिवार का पालन पोषण कर रहे थे।
इस घटना के बाद गांव में तेंदुए की दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने गुलदार को आदमखोर घोषित करने की मांग की है। साथ ही गांव में पिजरा लगाने और मृतक परिजन को रोजगार देने की मांग की है। वन विभाग की टीम ने मृतक के परिजनों को एक लाख 80 हजार रुपए का सहायता का चेक दिया है साथ ही गांव में पिंजरा भी लगा दिया है।
 
 
 
 
								 
								





Leave a Comment