अल्मोड़ा। द्वाराहाट विधायक मदन सिंह बिष्ट की पत्नी निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष उमा बिष्ट 63 निधन हो गया। उन्होंने नोएडा के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को स्थानीय श्मशान नौलाकोट में किया जाएगा।
नौ जून को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उमा सिंह बिष्ट की बग्वालीपोखर स्थित आवास पर अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जहां से चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद उन्हें नोएडा ले जाया गया था। नोएडा के एक निजी अस्पताल में उनका आपरेशन किया गया। इसके बाद उनकी हालत स्थिर बताई जा रही थी। उमा बिष्ट द्वाराहाट ब्लॉक के रवाड़ी से जिला पंचायत सदस्य रही थीं।







Leave a Comment