Uttarakhand DIPR
Tenduwa

दिनदहाड़े भगरतोला के स्कूल में घुसा तेंदुआ, दहशत में छोटे बच्चे, स्कूल जाने में भी लग रहा डर

खबर शेयर करें

जागेश्वर, अल्मोड़ा। जागेश्वर धाम के पास भगरतोला गांव के प्राथमिक स्कूल में दिन दहाड़े एक तेंदुआ घुस गया। तेंदुए को देखकर बच्चों और अध्यापकों में अफरातफरी मच गई थी। तेंदुए के भय से बच्चों को कमरों में कैद करना पड़ा। जब अभिभावक स्कूल में पहुंचे तो किसी तरह अभिभावकों ने बच्चों को रेस्क्यू किया।
गांव के लोगों का कहना है कि तेंदुए के आतंक के चलते छोटे बच्चे स्कूल जाने में भी डर रहे हैं। उन्होंने बताया कि एक तेंदुआ दिन-दहाड़े प्राथमिक स्कूल परिसर में घुस आया था। तेंदुआ देख बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद स्कूल स्टाफ ने बच्चों को एक कमरे में कैद कर उनकी जान बचाई। स्कूल स्टाफ ने अभिभावकों तेंदुए की जानकारी दी। सूचना मिलते ही अभिभावक स्कूल पहुंचे और बच्चों को घर ले गए। उन्होंने बताया कि तेंदुआ पिछले कई दिनों से गांव में ही घूम रहा है। कई लावारिस मवेशियों को भी तेंदुआ निवाला बना चुका है। तेंदुए के भय से बच्चे स्कूल नहीं जा रहे हैं। स्थानीय लोग भी शाम ढलने से पहले घरों में कैद हो जा रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से गांव में जल्द ही पिंजरा लगाने की मांग की है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top