Uttarakhand DIPR
Guldar

घास काटने गई महिला पर गुलदार ने किया हमला, प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर भेजा

खबर शेयर करें

उत्तरकाशी। पुरोला विकासखंड के पुजेली गांव के कुमोला तोक में घास काटने गई एक महिला पर गुलदार ने अचानक हमला कर दिया। शोर सुनने पर लोग मौके पर पहुंचे तो गुलदार भाग गया। ग्रामीणों ने महिला को अस्पताल पहुंचाया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया।

जानकारी के अनुसार पुजेली की उर्मिला देवी पत्ïनी चंद्रमोहन नौटियाल गांव के समीप ही सेब के बगीचों में घास काटने गई थी। वहीं आसपास मजदूर सेब तुड़ान का कार्य कर रहे थे। उसके बावजूद दोपहर में गुलदार ने अचानक उर्मिला पर हमला कर दिया। हमले में महिला के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं।

आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो गुलदार महिला को छोडक़र भाग गया। गुलदार के हमले से घायल महिला को उपचार के लिए लोग अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। घटना के बाद पुजेली क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

 

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top