नई दिल्ली। राजस्थान, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और मिजोरम की 679 विधानसभा सीटों पर चुनाव की तारीखों की घोषणा हो गई है। इसके साथ ही पांचों राज्यों में आचार संहिता लागू हो गई है। छत्तीसगढ़ को छोड़कर 4 राज्यों में एक ही चरण में मतदान होगा। छत्तीसगढ़ में दो चरण में वोट डाले जाएंगे। पांचों राज्यों के चुनाव नतीजे 3 दिसंबर को एक साथ आएंगे।
मिजोरम में 7 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। छत्तीसगढ़ में पहला चरण 7 नवंबर को और दूसरा 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। मध्य प्रदेश में 17 नवंबर, राजस्थान में 23 नवंबर और तेलंगाना में 30 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। प्रेस कांफ्रेंस में चुनावी शंखनाद के साथ ही वोटिंग युद्ध का काउंटडाउन शुरू हो गया।् मध्य प्रदेश की 230, राजस्थान की 200, तेलंगाना की 119, छत्तीसगढ़ की 90 और मिजोरम की 40 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे।
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव आयोग ने सभी 5 राज्यों का दौरा किया और सभी राज्यों की राजनीतिक दलों के साथ बैठक की है। इसके अलावा सरकारी एजेंसियों, राज्य सरकारों के साथ बैठकें हुईं हैं। हमने राजनीतिक पार्टियों के नेताओं से मुलाकात की और उनके सुझाव और फीडबैक लिए। उन्होंने बताया कि इन पांचों राज्यों में 16.14 करोड़ मतदाता हैं। शारीरिक तौर पर अक्षम वोटरों की संख्या 17.34 लाख वोटर है। इनमें 80 साल से उम्र के बुजुर्गों की संख्या 24.7 लाख हैं जिन्हें घर से वोट की सुविधा होगी। नए मतददाताओं की संख्या 60.2 लाख है।

