Uttarakhand DIPR
Keyboard

भारतीय भाषाओंं में टाइप करने के लिए आया सरल कीबोर्ड, कैसे करना है इंस्टाल पढ़े ये खबर

Report ring Desk

नई दिल्ली। मोबाइल क्रांति के इस युग में की-बोर्ड का भी बहुत महत्व है। किसी को मैसेज करना हो, मेल करना हो, वाट्सएप, फेसबुक या ट्विटर के माध्यम से किसी को कुछ लिखकर अपनी बात पहुंचानी हो तो इसके लिए हमें कीबोर्ड का ही सहारा लेना पड़ता है। नई-नई तकनीकी के साथ ही कीबोर्ड का स्वरूप भी बदला है। लेकिन हिन्दी में सीधा टाइप करने के लिए हमें अब भी दिक्कत रहती है और दूसरी भाषाओं का सहारा लेना पड़ता है। हिंदी भाषा के लिए बनाये कई कीबोर्ड रोमन भाषा के सहारे चलते हैं।

वहीं भारतीय लिपियों का प्रयोग करने वाले कीबोर्ड जटिल होते है। इस कारण ज्यादातर लोगों को टाईप करने में काफी समय लग जाता है और जो मुश्किल भरा होता है। इन चीजों को ध्यान रखते हुए भारतीय भाषाओं को सरलता से लिखने के लिए स्टार्टअप स्वयु ने लिपी कीबोर्ड बनाया है। इस नए कीबोर्ड में देवनागरी लिपी में हिंदी और मराठी भाषाओं का चयन किया गया हैं। इस टेक्नोलॉजी से सभी भारतीय भाषाओं और लिपीयों का चयन किया जा सकता है। लिपी इंडीक देवनागरी की-बोर्ड पूरी तरह मुफ्त है। इसे ऐन्ड्रॉइड प्ले स्टोर पर डाउनलोड किया जा सकता हैं।

लिपी कीबोर्ड का देवनागरी पटल बहुत सरल है, जिसकी रचना वर्णमाला के अनुसार बनाई गई है। इस कीबोर्ड में अलग-अलग व्यंजन अलग-अलग रंग में दर्शाया गया है, जिससे आपको टाइप करने के लिए मनचाहा व्यंजन जल्द मिलेगा। यह कीबोर्ड भारतीय भाषाओं को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। किसी भी अक्षर पर उंगली रखने से पूरा शब्द टाइप किया जा सकता है, जैसे क पर उंगुली रखने से पूरा क टाइप हो जाएगा। ऐसे ही मात्राओं को भी हम लगा सकते हैं।

लिपी कीबोर्ड से हम सरल जेश्चर का सहारा लेकर ‘म’ को मात्रा लगा कर ‘मा’ या ‘द’ पर मात्रा लगाकर दू टाईप कर सकते हैं। हर कोई जेश्चर हाथ से कागज़ पर लिखने की मात्राओं जैसा बनाया गया है जिन्हे सीखना आसान हैं। इस कीबोर्ड में देवनागरी आंकड़े, इमोजी, खास कोई चिन्ह तो हैं ही, साथ ही टाइप करते हुए अगर आप को अंग्रेजी का सहारा लेना हो तो इसमें यह सुविधा भी उपलब्ध है।

कैसे करें इंस्टाल

अपने मोबाइल पर क्यू-आर कोड रीडर एप चलाइये और साथ दिए हुए चित्र द्वारा लिपी कीबोर्ड को इंस्टाल कर सकते हैं। लिपी कीबोर्ड आप इन्स्टाल करेंगे तो पहले आपको इसे चलाने के लिए अनुमति देनी होगी, जिसे एक्टीवेट करना कहते हैं। उसके बाद इसे चुनना होगा, तब जाकर लिपी कीबोर्ड, आपके मोबाइल पर दिये गूगल कीबोर्ड की तरह, किसी भी टाईप करने की जगह दबाने पर खुलेगा।

140820240458 1
Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top