Uttarakhand DIPR
accident e1621749897599

सुसाइड प्वांइट के पास कार खाई में गिरी, एक की मौत

खबर शेयर करें

Report ring desk

हल्द्वानी। हल्द्वानी-भीमताल मार्ग पर सुसाइड प्वांइट के पास देर रात कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गयी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू चलाकर चार लोगों को खाई से निकाला। घायलों को एंबुलेंस 108 से सामुदायिक स्वास्थ्य ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर दो व्यक्तियों को  सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया। एसटीएच ले जाने के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई।

शनिवार देर रात करीब 12 बजे एक कार से हल्द्वानी -भीमताल रोड पर सुसाइड प्वांट के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना रहगीरों ने  पुलिस को दी।

जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष रमेश सिंह बोरा फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और खाई से कार सवारों को मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। उन्हें एंबुलेंस 108  से सीएचसी भेजा गया। जहां दो घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए सेंटर सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। एसटीएच ले जाने के दाैरान ही गणेश दत्त भट्ट (54) पुत्र टीका दत्त भट्ट निवासी 17 एकड़ शास्त्री नगर बिंदुखत्ता की मौत हो गई।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top