Uttarakhand DIPR
Teacher

प्राथमिक विद्यालयों में होगी 1649 सहायक अध्यापकों की भर्ती, जिलेवार की जाएगी भर्ती

खबर शेयर करें

देहरादून। प्रदेश के सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में जल्द ही सहायक अध्यापकों के 1649 पदों पर भर्ती होगी। शासन ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि भर्ती जिलेवार की जाएगीे। शासनादेश के मुताबिक उत्तराखंड राजकीय प्रारंभिक शिक्षा सेवा नियमावली 2012 (यथासंशोधित) में निर्धारित व्यवस्था के अनुसार सहायक अध्यापकों प्राथमिक के खाली पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरु की जाए। भर्ती प्रक्रिया में कार्मिक विभाग के 25 अप्रैल 2025 के शासनादेश का भी पालन किया जाए।

शिक्षा मंत्री डॉ़ धन सिंह रावत के मुताबिक वर्तमान में प्रदेश के सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों के 2100 पद खाली हैं। इनमें से लगभग 451 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पहले से उच्च न्यायालय में विचाराधीन है। इन पदों को छोड्कर शेष 1649 खाली पदों पर भर्ती होगी। शिक्षा मंत्री ने कहा प्राथमिक शिक्षकों का जनपद कैडर होने की वजह से भर्ती के लिए जिलास्तर से आवेदन मांगे जाएंगे। उन्होंने कहा, सरकार प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से पिछले दो साल से प्राथमिक शिक्षकों की लगातार नियुक्ति कर रही है। अब तक तीन हजार से अधिक खाली पदों को भरा जा चुका है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top