Uttarakhand DIPR
bb

साहित्य अकादमी संस्कृत बाल साहित्य पुरस्कार की घोषणा, प्रो. वरखेड़ी ने दी बधाई

खबर शेयर करें

Report ring Desk

नई दिल्ली। साल 2022 के लिए ‘साहित्य अकादमी संस्कृत बाल साहित्य पुरस्कार’ तथा ‘ साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार’ की घोषणा कर दी गयी है। सीएसयू, दिल्ली के कुलपति प्रो श्रीनिवास वरखेड़ी ने प्रो कुलदीप शर्मा तथा श्रुति कानिटकर को क्रमश: उनकी संस्कृत कृति ‘सचित्रम् प्रहेलिकाशतकमïï्,(कविता,बाल साहित्य) तथा ‘श्रीमतीचरित्रम्'(कविता,युवा पुरस्कार) पर मिले राष्ट्र्रीय सम्मान के लिए बधाई दी है। ‘प्रहेलिकाशतकम् ‘ को संस्कृत के एक अभिनव शैली का संस्कृत बाल साहित्य माना जा सकता।

कुलपति ने अन्य विजेताओं को भी बधाई दी है। कुलपति प्रो वरखेड़ी ने कहा है कि ऐसी लब्धप्रतिष्ठ पुरस्कार योजनाओं से भारतीय साहित्य के लेखन तथा उसके संरक्षण में पर्याप्त प्रोत्साहन भी मिलता है। इन दोनों लब्धप्रतिष्ठ पुरस्कारों में 50,000/-(पचास हजार रुपये मात्र)के साथ-साथ अंगवस्त्र तथा प्रमाणपत्र आदि से विजेताओं को विशेष समारोह में सम्मानित किया जाता है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top