Uttarakhand DIPR
Weather

मौसम लेगा फिर करवट, प्रदेश में अगले पाँच दिन बारिश की संभावना

खबर शेयर करें

देहरादून। प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेगा। अगले पांच दिनों तक प्रदेश में बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्की बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में मौसम शुष्क रहेगा।

उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी मौसम पूर्वानुमान में पर्वतीय जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि उत्तरकाशी, चमोली, रूद्रप्रयाग, टिहरी, अल्मोड़ा, चम्पावत में अगले तीन दिन कहीं कहीं बारिश होगी। जबकि देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों के कई इलाकों में पांच दिन तक गर्जना के साथ बारिश की संभावना बताई गई है। देहरादून, बागेश्वर और नैनीताल जिलों के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top